फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौत्र के विवाह को नहीं मिला कैश, सदमे से दादी की मौत

Sat, 10 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी से एक और जान चली गई। पौत्र के विवाह के लिए रुपये न निकल पाने से सदमे में आई वृद्धा ने दम तोड़ दिया। पौत्र का विवाह 12 दिसंबर को है। वृद्धा 10 हजार रुपये निकालने के लिए पिछले 20 दिनों से इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की ढखिया शाखा के चक्कर लगा रही थी।
विज्ञापन


कैश न मिलने से वह काफी मायूस थी। उधर, प्रशासन इस मामले में जांच की बात कह रहा है। क्षेत्रीय विधायक अनूप गुप्ता ने परिवार को विवाह का इंतजाम कराने का भरोसा दिया है। नोटबंदी की वजह से जिले में यह चौथी मौत है। इससे पहले तीन लोगों की जान जा चुकी है। 

महोली के ग्राम जमुनिहा निवासी बिटोली देवी (60) की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। पुत्र रामासरे ने एसडीएम महोली को सूचना दी। बिटोली देवी के पौत्र सूरज का विवाह हरदोई के अमौना निवासी नरेश की पुत्री गुड़िया से होना है। 12 दिसंबर को बारात जानी है।
विज्ञापन


बिटोली के पुत्र रामासरे का कहना है कि मां विवाह के खर्च के लिए पिछले 20 दिनों से इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की ढखिया परसेहरा शाखा के चक्कर लगा रहीं थीं। 10 हजार रुपये निकालने में भी बैंक कर्मचारी आनाकानी कर रहे थे। बार-बार दौड़ लगाने के बावजूद बैंक ने रुपये खाते से नहीं निकाले।

परिवार का कहना है कि विवाह के दो दिन बचे हैं, ऐसे में रुपयों का इंतजाम न हो पाने के कारण बिटोली को गहरा सदमा लगा। इसी वजह से शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने प्रशासन को सूचना दे दी है।

अधिकारी पूरे मामले की जांच की बात कह रहे हैं। बैंक मैनेजर इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उधर, क्षेत्र के विधायक अनूप गुप्ता ने सूरज के विवाह का इंतजाम करने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है। 
 
तय तारीख पर होगा विवाह
रामासरे ने बताया कि बेटे सूरज का विवाह 12 दिसंबर को ही होगा। रामासरे का कहना है कि बैंक ने उनके ही खाते से रुपये नहीं निकाले। जिसके कारण मां को सदमा लगा और उनकी मौत हो गई।

लड़की पक्ष विवाह की तैयारियां पूरी कर चुका है। बस इस तरफ ही इंतजाम नहीं हो पा रहा था। अब क्षेत्र के विधायक अनूप गुप्ता ने मदद का भरोसा दिया है। विधायक ने कहा है कि वे  बैंक से रुपये निकलवाने का प्रयास करेंगे, वहीं अपने पास से भी में विवाह के लिए मदद करेंगे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें