सीतापुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को जिले में तीन घंटे में रहेंगी। तीन कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद वह राजभवन के लिए रवाना जाएंगी। राज्यपाल के आने को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियों को मंगलवार शाम तक अंतिम रूप दिया गया। उनके आने को लेकर देर शाम सरकारी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 18 अगस्त की सुबह 10:30 बजे अटरिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र अंबरपुर पहुंचेंगी। वहां वह प्रोग्रेसिव फॉमर्स (एपीओ) से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वे सुबह 11:35 बजे आंगनबाड़ी केंद्र अंबरपुर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगी। वहां से वह दोपहर 12:40 बजे ब्लॉक कसमंडा के सुरैंचा स्थित विद्या ज्ञान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।
राज्यपाल महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए स्टाल का मुआयना करने साथ बैठक करेंगी। 12:50 से 1:25 बजे तक राज्यपाल टीबी से संबंधित बैठक और इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को एनजीओ के गोद लिए जाने के संबंध में जानकारी लेंगी। दोपहर 1:30 बजे वह राजभवन के लिए रवाना होंगी। मंगलवार को डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लेकर तैयारियां देखी।
सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
सड़क के रास्ते जिले में आ रहीं राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को राजभवन से सुरक्षा की एक टीम ने यहां आकर तैयारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था परखने के बाद लखनऊ चली गई। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि राज्यपाल की सुरक्षा में तीन एएसपी लगे हैं। एक एएसपी हरदोई से आए हैं। चार सीओ बाहर से आए हैं। कुल सात सीओ, 25 कोतवाल, थानेदार, 500 सिपाही, एक कंपनी पीएसी रहेगी। अटरिया बार्डर से लेकर कमलापुर तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।