फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोर्ट के आदेश पर गुड हेल्थ कैप्सूल प्रतिबंधित

Wed, 12 Nov 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आयुर्वेदिक औषधि विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा की बिक्री सीतापुर में प्रतिबंधित कर दी गई है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि डॉ. विश्वास आयुर्वेदिक इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड अंबाला हरियाणा द्वारा निर्मित इस दवा में स्टेरायड की मिलावट पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिससे जनमानस को अपमिश्रित औषधि के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।
विज्ञापन

बताया कि मेरठ स्थित मेसर्स ए टू जेड फार्मास्युटिकल्स एंड लैबोरेट्री के प्रोप्राइटर डाॅ गौतम कुमार विश्वास द्वारा हाईकोर्ट में एक रिट की गई थी। इसके सापेक्ष पारित आदेश के अनुसार गैर प्रांत की फर्म द्वारा बनाई जा रही आयुर्वेदिक औषधियों की दूसरे राज्यों में बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। परंतु ऐसी आयुर्वेदिक औषधियां जिसमें स्टेरायड की मिलावट पाई गई हो, उन दवाओं की बिक्री पर राज्य लाइसेंसिंग अथॉरिटी रोक लगा सकती है। इसी आदेश के अनुपालन में यह प्रतिबंध लगाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें