फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के पति को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
महोली में घटना के बाद घर में विलाप करती महिलाएं। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बीती देर रात साइकिल से सवार होकर घर जा रहे कबाड़ कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। सूचना पर एसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के खुलासे में लगाई गई पुलिस की टीमों ने दो घंटे के अंदर राजफाश कर दिया। युवक के साथियों ने ही हत्या की थी। मृतक की पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर हत्या का जुर्म कुबूल किया है। पुलिस ने तीनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली महोली इलाके के मस्जिद बाजार निवासी मोहिउद्दीन (45) कबाड़ का कारोबारी था। शुक्रवार देर शाम घर से साइकिल पर सवार होकर पड़ोसी गांव नियाजपुर गया था, जहां से देर रात घर लौट रहा था। इस बीच उसकी नियाजपुर गांव के निकट अल्लीपुर मोड़ के पास चकमार्ग पर सीने पर गोली मारकर कारोबारी की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारोपी शव को फेंककर फरार हो गए थे।
सड़क से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना पाकर मृतक का भाई आशिक अली भी मौके पर पहुंचा। सूचना मिलते ही एसपी आरपी सिंह, सीओ सदर, महोली कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौका-ए-वारदात पर मृतक की साइकिल, मोबाइल पड़ा मिला। घटना को लेकर एसपी ने मृतक के भाई से पूछताछ की। एसपी ने ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में पुलिस की कई टीमों को लगाया।
विज्ञापन

घटना के वर्कआउट में लगी पुलिस की टीमों ने महज 2 घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दिया।
सीओ सदर अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि खुलासे के लिए बनी टीमों ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कोतवाल महोली संजय पांडेय ने बताया कि खुलासे में जुटी पुलिस को एक सटीक मुखबिरी मिली। बताया गया कि तीन लोगों को एक साथ भागते हुए जाते देखा गया। शक के आधार पर पुलिस ने नियाजपुर गांव निवासी तस्लीम को हिरासत में लिया गया।
उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने मोहिउद्दीन की गोली मारकर हत्या का जुर्म कुबूल किया है। इंस्पेेक्टर महोली ने बताया कि आरोपी ने कुबूला कि उसने वारदात को गांव के निवासी साथी रवि प्रकाश वर्मा, राजेश वर्मा के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी से तस्लीम के अवैध संबंध थे, जिसमें पति बाधा बन रहा था। वारदात में इस्तेमाल असलहा, खोखा भी बरामद हुआ है।
दो दिन पहले ही हत्या की बनाई थी योजना
अवैध संबंधों में बाधा बनने पर रास्ते से हटाए गए कबाड़ कारोबारी की हत्या की प्लानिंग दो दिन पहले ही बनी थी, लेकिन आरोपियों की योजना सफल नहीं हो सकी थी। नहीं तो दो दिन पहले ही मोहिउद्दीन की हत्या हो गई थी, लेकिन शुक्रवार की रात आरोपियों को सही मौका मिल गया। उसे अकेला और रात का समय, सूनसान जगह पाकर रची गई खूनी साजिश को अंजाम दे डाला। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें