फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छात्राओं को बांटी गईं गरिमा किट

Sun, 01 Nov 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) सहयोग और सीखो सिखाओ फाउंडेशन के समन्वय से जनपद में संचालित गरिमा किट वितरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अभियान के तहत जिले के 20 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और चार राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों की कुल 6,318 छात्राओं को गरिमा किट वितरित की गईं।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही इससे जुड़ी झिझक और संकोच को दूर करना है। अभियान का शुभारंभ 29 सितंबर को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परसेंडी में आयोजित कार्यक्रम से हुआ था। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने छात्राओं से संवाद कर मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां साझा कीं। साथ ही उन्हें अपनी समस्याएं खुलकर रखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के महाप्रबंधक विजय तिवारी और राजकुमार ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। दोनों अधिकारियों ने जिले के 16 विद्यालयों में आयोजित वितरण कार्यक्रमों में पहुंचकर छात्राओं और विद्यालय परिवार से संवाद किया। इस दौरान विजय तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण सीएसआर के माध्यम से सामाजिक विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बालिकाओं के स्वास्थ्य और गरिमा से जुड़ी पहल उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

गरिमा किट में पुनः उपयोग किए जा सकने वाले कपड़े के पैड सहित व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सामग्री दी गई। छात्राओं को सामग्री के उपयोग, रखरखाव और मासिक धर्म के दौरान जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी गई। सीखो सिखाओ फाउंडेशन ने अभियान की सफलता में सहयोग के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, वार्डन और समस्त विद्यालय परिवार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें