फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मतदाता अधिकारों के लिए अनशन 16 से

Sun, 01 Nov 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में तेज बारिश के कारण मिश्रिख में प्रस्तावित रैली स्थगित होने के बाद इंडियन पीपुल्स फ्रंट के पदाधिकारियों ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता में मतदाता अधिकारों, चुनाव सुधार और किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शेखर दीक्षित ने बताया कि मतदाता अधिकार संरक्षण और चुनाव सुधार की मांग को लेकर कल्पना इनामदार 16 नवंबर से सीतापुर में अनशन करेंगी। यह अनशन मिश्रिख में कोरोना गांव स्थित इंटर कॉलेज में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

पंडित शेखर दीक्षित ने बताया कि मतदाता सूची से पात्र नागरिकों के नाम गलत तरीके से हटाया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया में कुल 13 करोड़ नाम हटाए गए हैं। उन्होंने मांग की कि गलत तरीके से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़े जाएं। वहीं, अन्ना हजारे टीम से जुड़ीं और लोक आंदोलन न्यास की कार्यालयाध्यक्ष कल्पना इनामदार ने कहा कि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से कट जाने पर उसे मतदान के दिन आधिकारिक सत्यापन के बाद उसी चुनाव में वोट डालने का अवसर मिलना चाहिए।
इसके लिए प्रोविजनल वोटिंग यानी सशर्त मतदान की कानूनी व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को भी अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से गन्ना किसानों को न्यूनतम 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य देने की मांग उठाई। कहा कि चीनी की कीमत 60 रुपये किलो होने के बावजूद किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने और छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें