फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से अधूरा पड़ा अंत्येष्टि स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विधानसभा मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया है। इसके तहत सूची के आलेख्य का प्रकाशन कर उस पर दावा-आपत्तियां लेकर निस्तारण किया गया। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया गया। जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में करीब 19 हजार मतदाता बढ़े हैं। इनमें 9822 महिला व 9137 पुरुष मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। इनकी मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीते साल 17 नवंबर को सभी सूचियों का आलेख्य प्रकाशन किया गया था। एक जनवरी 2021 अर्हता तिथि के आधार पर 15 दिसम्बर तक दावा और आपत्तियां प्राप्त किए गए। चार विशेष अभियान तिथियों पर दावा-आपत्ति प्राप्त करते हुए उनके निस्तारण के बाद 15 जनवरी को विधान सभावार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है।
आलेख्य प्रकाशन के समय कुल मतदाताओं की संख्या 30 लाख 71 हजार 192 थी। जबकि अंतिम प्रकाशन के समय कुल संख्या बढ़कर 30 लाख 90 हजार 155 हो गई है। इस प्रकार 9822 महिला व 9137 पुरुष मतदाता बढ़े हैं। पुनरीक्षण कार्य के दौरान 27742 नाम मतदाता सूची में जोड़े गए, जबकि 8779 नाम काटे गए।
विज्ञापन

5026 मृतकों के हटाए गए नाम
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में दर्ज 5026 मृतक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसी के साथ 1411 रिपीटेड मतदाताओं ने नाम सूची के काटे गए हैं।
चार किन्नर मतदाता बढ़े
विधानसभा मतदाता सूची में किन्नर मतदाताओं का विवरण दर्ज किया जाता है। पुनरीक्षण से पहले इन मतदाताओं की संख्या 168 थी। यह अंतिम प्रकाशन में बढ़कर 172 हो गए हैं। इस प्रकार चार किन्नर मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या
विधानसभा महिला मतदाता पुरुष मतदाता
महोली 170054 199886
सीतापुर 186392 208944
हरगांव 153127 173730
लहरपुर 164987 186042
बिसवां 154727 175503
सेउता 140687 167236
महमूदाबाद 141021 164534
सिधौली 159877 184752
मिश्रिख 163749 194735
विधानसभा की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 30,90,155 हो गई है।
- शिखा श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें