सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में गुरुवार को ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग जख्मी हो गए। लखनऊ निवासी संजय, पीयूष, मनोज, दीपक अपनी कार से रेउसा आए हुए थे।
वापस जाते समय बिसवां मार्ग पर ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सभी को सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर घनश्याम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।