फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डेंगू से दो युवकों की मौत

Sat, 04 Nov 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद/तंबौर। खैराबाद में एक छात्र की डेंगू से मौत हो गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। छात्र के दो भाई व मां भी तेज बुखार से पीड़ित हैं। वहीं तंबौर में एक युवक की लखनऊ में मौत हुई है। वह करीब दो माह से डेंगू से जूझ रहा था।
विज्ञापन

खैराबाद के मोहल्ला हटौरा निवासी अनिकेत जायसवाल (20) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। वह स्नातक का छात्र था। मां मीरा जायसवाल ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। शुक्रवार को युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने बीसीएम अस्पताल में भर्ती कराया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनिकेत के बड़े भाई अभिषेक जायसवाल, सबसे छोटे भाई तुषार व मां मीरा भी बुखार की चपेट में हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को हटौरा मोहल्ले में भेजा जा रहा है। वहीं तंबौर में हरिओम शुक्ला (30) करीब ढाई माह से बुखार से जूझ रहे थे। चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी। काफी इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ। लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। हरिओम एक दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार थे।
विज्ञापन


खैराबाद में बुखार हो रहा बेकाबू
नगर में डेंगू व वायरल बेकाबू होता जा रहा है। नगर में डेंगू से यह दूसरी मौत है। वहीं नगर में साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। नगर में हर तरफ कूड़ा करकट के ढेर दिखाई दे रहे हैं। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में लगातार कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें