फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रेकी कर कारों की बैटरी चुराने वाले चार शातिर दबोचे

Mon, 30 Mar 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को गाड़ियों की बैटरी चुराने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो तमंचे, चोरी की एक कार, कई बैटरियां व नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस कनवाखेड़ा सर्विस लेन के पास छापा मारा। पुलिस को देखते ही मौके पर खड़े चार संदिग्ध लोग भागने लगे। पुलिस ने तत्काल इन्हें दबोच लिया। इनकी पहचान मुजफ्फरनगर जिले के खालापार थाना मोहल्ला किदवई नगर निवासी शहजाद, मोहम्मद शबी उर्फ हैदर, कृष्णा पूरी कॉलोनी निवासी फैजल अब्बास और बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली सहियापुर करगैया निवासी मुस्तकीम के रूप में हुई।
आरोपियों के पास से एक कार, बैटरी के अलावा 20 हजार रुपये, 14.8 किलो बैटरी का बुरादा, मुस्तकीम व शहजाद के पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों ने शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई कई चोरियों में शामिल होने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि फैजल पर अलग-अलग थानों में 23, मोहम्मद शबी उर्फ हैदर पर 10, शहजाद पर 31 और मुस्तकीम पर आठ मुकदमें दर्ज हैं। ये सभी शातिर हैं। सभी का कोर्ट में चालान किया जा रहा है। खुलासे में एसओजी टीम भी मौजूद रही।
रेकी करके घटना को देते थे अंजाम
सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शातिर आसपास के भिन्न-भिन्न शहरों में रेकी करते हुए एकांत में खड़ी कार व ईरिक्शा आदि से बैटरी चुरा लेते थे। बैटरी से उनका रांगा चूरा निकालकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। 17 फरवरी को आरोपियों ने घूरामऊ बंगले में दो ई रिक्शे में लगी छह बैटरी चोरी की थीं। चोरी की एक कार से आरोपी चार मार्च की रात में तरीनपुर ईदगाह के पास मैदान में आए थे। चोरों ने वहां एक पुरानी कार व 14 कारों की बैटरी चोरी की थी।
एक बदमाश की तलाश तेज
सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस को मामले में अभी एक आरोपी की तलाश है। सूत्र बताते हैं कि वह आरोपी गैंग का सरगना है। पुलिस की एक टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए शहर से सटे दूसरे जिले में दबिश दी थी। हालांकि उसकी लोकेशन एक स्थान पर न मिलने के कारण उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें