फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सीतापुर में आंधी में उड़ा पंडाल, करंट से तीन बरातियों समेत चार की मौत, तीन झुलसे 

Sat, 29 May 2021 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

  • तेज आंधी की वजह से शादी का पंडाल उखड़ गया और लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया
  • हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम 
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कमलापुर इलाके में शुक्रवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। तेज आंधी की वजह से शादी का पंडाल उखड़ गया और लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, इससे पाइप में करंट उतर आया और उसकी चपेट में आकर चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हाल जाना और बेहतर इलाज के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। कमलापुर इलाके के हनुमानपुर निवासी राजेंद्र की बेटी की शादी बिसवां इलाके से तय हुई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को शादी थी। बारात आई हुई थी। देर रात शादी की रस्में चल रही थी। बताते हैं कि इसी बीच तेज आंधी आ गई, जिसकी वजह से पंडाल उखड़ गया और उसमें लगा लोहे का पाइप ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इस दौरान तारों में करंट दौड़ रहा था। लोहे के पाइप में करंट उतर आया और इसकी चपेट में आकर सात लोग झुलस गए हैं। 

घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। किसी तरह से लोगों को करंट से छुड़ाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे लोगों को कसमंडा सीएचसी आई। एसओ कमलापुर ने बताया कि सभी लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल लाते समय झुलसे बिसवां इलाके के मोचकला निवासी मायाराम, इसरीपुरवा निवासी राधे (52), मानपुर के गोवर्धनपुर निवासी रामऔतार (38), कमलापुर के हनुमानपुर निवासी रामचन्द्र (40) की मौत हो गई। जबकि, लखनऊ के इटौंजा इलाके के भगौती पाल, मृतक मायाराम का भाई रामप्रताप, अटरिया इलाके के टिकौली निवासी अजय गम्भीर रूप से झुलसे हैं। 
विज्ञापन


एसओ कमलापुर के मुताबिक, घटना में सात लोग झुलसे थे। जिसमें से छह बाराती और एक जनाती है। झुलसे जनाती और तीन बरातियों की मौत हो गई है।  घटना की सूचना मिलते ही डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम एसपी ने अस्पताल में भर्ती झुलसे लोगों का हालचाल जाना और सीएमएस डॉक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को सभी का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं वही इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है शादी की खुशियां माता में बदल गई है। कमलापुर से लेकर बिसवां तक कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें