रेउसा (सीतापुर)। थानगांव इलाके में गुरुवार को खुली बैठक के दौरान जीते प्रधान और हारे प्रत्याशी व समर्थकों के बीच हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 25 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की है।
थानगांव की ग्राम पंचायत रंडा कोडर में गुरुवार को खुली बैठक में प्रधान चंदा यादव के पति और निवर्तमान प्रधान रंगीलाल मौजूद थे। इसमें प्रस्ताव के कुछ बिंदुओं को लेकर प्रधान पति और निवर्तमान प्रधान में विवाद हो गया। विवाद में दोनों के समर्थक भी कूद पड़े और मारपीट होने लगी। जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव भी हुआ। फायरिंग की भी बात कही जा रही थी। घटना में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए थे। एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
एसओ थानगांव ने बताया कि इस घटना में नामजद आरोपी महेश आशुतोष उर्फ रंगलाल, विपिन, ननकू, अंकित, उत्तम, दिल कुमार, छोटकऊ सिंह, सोनू अवस्थी, सीटू मिश्रा टंडन दीक्षित और दूसरे पक्ष से बृजेश यादव, शंकर यादव, प्रकाल यादव, सरोज यादव, प्यारे गौतम, बाबू यादव, अम्बर यादव, दीपू यादव, सागर, रामधीरज, अनूप कुमार, संजय यादव, अंकित यादव, शुभम यादव को गिरफ्तार किया गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी महेश, बृजेश के कब्जे से दो अवैध असलहे, कारतूस बरामद हुए हैं। कार्रवाई में एसओ राजकुमार, एसआई इन्द्रजीत सिंह, एसआई अशोक सिंह, मुख्य आरक्षी महेश पाल, श्याम सिंह, अन्देश कुमार, बृजराज सिंह, राजकुमार, तबरेज, रामप्रसाद मौर्या, अशोक सिंह मौजूद रहे।