फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी को उठाने के चार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। बीडीसी की तलाश में एक घर का दरवाजा खुलवाने के बाद गृृहस्वामी की पिटाई करना दबंगों को काफी भारी पड़ा। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच कर पीटा जबकि बाकी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए चारों आरोपियों को कार समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

अटरिया इलाके के कबरन गांव में देर रात कारों में सवार कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने गांव में रहने वाले कौशल किशोर का दरवाजा खुलवाया। गृहस्वामी के दरवाजा खोलते ही वह बीडीसी के बारे में जानकारी करने लगे। मना करने पर उसे पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिजन और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने चार आरोपियों को दौड़ा कर पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौके से पकड़े गए चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी चार कारों को भी सीज कर दिया। गृहस्वामी कौशल का आरोप है कि घर पहुंचे युवक पिटाई कर बार-बार बीडीसी को कहां छिपाकर रखा है, इसकी जानकारी मांग रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें