फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बुनकरों के हुनर से दंग रह गए विदेशी मेहमान

Sun, 25 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लकड़ी के करघे पर लिपटे धागों में उलझीं उंगलियों की जुंबिश से जब डिजाइनर दरियों ने आकार लिया तो बुनकरों का यह हुनर देख विदेशी मेहमान दंग रह गए। शनिवार को सीतापुर शिक्षण संस्थान में शुरू हुए दो दिवसीय ओडीओपी क्रेता विक्रेता सम्मेलन में जापान व जर्मनी सहित नौ देशों के उद्यमियों ने दरी बुनाई का लाइव डेमो देखा। इसके लिए दो विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। विदेशी और भारत के आठ राज्यों से आए उद्यमियों ने ओडीओपी में चयनित सीतापुर की हस्तनिर्मित डिजाइनर दरियों के स्टॉलों पर पहुंचकर दरियों की बनावट, डिजाइन तथा गुणवत्ता की खुलकर प्रशंसा की।
विज्ञापन

उन्होंने स्टॉल पर मौजूद बुनकरों से दरी बनाने के इतिहास को भी जाना। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की पहल पर किए जा रहे इस आयोजन से स्थानीय उत्पादकों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच सीधे संपर्क का अवसर मिलेगा। सम्मेलन के जरिये स्थानीय कारोबारियों को नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मांग समझने, कारोबारी संबंध विकसित करने और निर्यात के अवसर तलाशने का मंच मिलेगा। सम्मेलन में जापान, फिनलैंड, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, पनामा व सऊदी अरब सहित नौ देशों के साथ देश के कई राज्यों के प्रमुख खरीदार हिस्सेदारी कर रहे हैं। सम्मेलन में लगाए गए 45 स्टॉलों में 35 स्टॉल ओडीओपी में शामिल दरी कारोबार के हैं। इसके अलावा 10 स्टॉल ओडीओसी उत्पादों के भी लगाए गए हैं।
जापान की किमिको बोलीअद्भुत है हाथों की कला
जापान के टोक्यो से आईं किमिको साटो यहां की हस्तनिर्मित दरियां देख काफी प्रभावित हुईं। दरी को बनने में कितना समय लगता है इसमें कौन-कौन सामग्री इस्तेमाल की जाती है इसे लेकर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मशीनों के दौर में हाथों से इतनी बारीक कला दिखाना वास्तव में अद्भुत है। इसके अलावा दुबई के शलभ बरनवाल, जयपुर के मनोज कुमार, बेंगलुरु के मीर नवाज आदि को भी सीतापुर की हस्तनिर्मित दरियों ने खासा लुभाया।
विज्ञापन

एक जनपद-एक व्यंजन का अनूठा संगम
प्रदेश शासन की एक जनपद-एक व्यंजन योजना के अंतर्गत सीतापुर के प्रसिद्ध व्यंजनों-समोसा, पेड़ा, मिर्च पकौड़ा एवं मलाई मक्खन तथा लखनऊ मंडल के अन्य जनपदों हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ एवं लखीमपुर-खीरी के विशिष्ट व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल भी सम्मेलन में लगाए गए हैं।
बुनकरों के कल्याण को सरकार प्रतिबद्ध : भूपेंद्र चौधरी
सीतापुर। एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रथम क्रेता विक्रेता सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन) मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बुनकर परिवारों के कल्याण, उनके कौशल विकास और उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सम्मेलन में सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, सिधौली विधायक मनीष रावत, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव,महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, एमएलसी पवन सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें