फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सुबह कोहरे व सर्द हवा ने ठिठुराया, दोपहर में धूप से राहत

Fri, 30 Jan 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि शाम होते ही ठंड ने फिर से लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सुबह के समय करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। घने कोहरे के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर महज 20 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे और ठंड के साथ-साथ वायु गुणवत्ता पर भी इसका असर देखने को मिला है। एक्यूआई में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 298 तक पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। इससे सांस संबंधी रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें