जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शुक्रवार को पहला व महमूदाबाद के चार परिषदीय विद्यालयों का औचक मुआयना किया। जिसमे चार शिक्षक व एक अनुदेशक बिना सूचना के गैर हाजिर मिले। साथ ही एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की अलमारी में अभिलेख बंद मिले।
जिस पर बीएसए ने शिक्षकों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है तथा तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। पहला विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजेहरा में सहायक अध्यापिका पूर्णिमा सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं।
प्राथमिक विद्यालय बजेहरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र गैर हाजिर मिले। महमूदाबाद विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सदरपुर द्वितीय में सहायक अध्यापिका सीमा रानी का अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं मिला। इसी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरवल में अनुदेशक शोभित कुमार रस्तोगी गैर हाजिर थे।
अनुदेशक राखी ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका बीना सिंह उपस्थिति पंजिकाएं व अन्य अभिलेख आलमारी में बंद करके रखती हैं। जिस पर बीएसए ने चार शिक्षकों व एक अनुदेशक का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। सभी से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।