सिधौली (सीतापुर)। सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बिसवां चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास लखनऊ की ओर से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि घायल कार सवार लखीमपुर निवासी डॉ. वीर बहादुर व लखीमपुर के फरधान थाना के देवकली निवासी अमानत अली को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वीर बहादुर को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना में हाईवे पर अन्नपूर्णा ढाबे के पास हुई। यहां दो बाइकों की टक्कर में बाड़ी निवासी शुभम व टडई खुर्द निवासी रामस्वरूप तथा अटरिया थाना के बौनाभारी निवासी अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों युवक एक ही बाइक से कस्बे की ओर आ रहे थे। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामस्वरूप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।