अब खैराबाद के लोग भी पार्क का आनंद उठा सकेंगे। डीएम की पहल पर गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट रामसेवक द्विवेदी ने डूडा व पालिका की टीम के साथ कस्बे का भ्रमण किया और पार्क निर्माण के लिए संभावित स्थलों का अवलोकन भी किया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सीतापुर शहर की तर्ज पर खैराबाद में भी लोगों को पार्क की सहूलियत देने को डीएम ने स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। इस पर उन्होंने यहां के तीन स्थलों का मुआयना किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने थाने के सामने, मियांसरांय व मटवासी टोला में खाली भूमि का स्थलीय मुआयना किया और वहां के लोगों से वार्ता की भी। उन्होंने बताया कि पार्क को विकसित करने के लिए स्थल चयन की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। इस पर डीएम स्तर से फाइनल मुहर लगेगी।