जूडो प्रतियोगिता में भिड़ते प्रतिभागी।
सीतापुर। 27वीं वाहिनी पीएसी मध्य जोन जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को सेनानायक व सचिव संतोष कुमार मीना ने कबूतर उड़ाकर किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जूडो, वुशू, ताइक्वांडो, कराटे व पेंचक शिलाट खेल में सात जोन की टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन जूडो में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता के तहत 66 किलोग्राम कैटेगरी में द्वितीय वाहिनी पीएसी के बबलू यादव प्रथम रहे। 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के नीरज उपाध्याय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 किलोग्राम श्रेणी में 27वीं वाहिनी पीएसी के मुख्य आरक्षी प्रसिद्ध नारायण यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया है। 73 किलोग्राम में 32वीं वाहिनी पीएसी के यशवंत राज प्रथम व द्वितीय वाहिनी पीएसी के आकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 81 किलोग्राम में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के आशीष यादव ने पहले स्थान पर रहे।
दूसरे पर दिलीप कुमार 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर रहे। 90 किलोग्राम में द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर के अंकुर यादव प्रथम रहे। वहीं 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के मंजीत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 2वीं वाहिनी सीतापुर, 11वीं वाहिनी सीतापुर, 32वीं वाहिनी लखनऊ, 35वीं वाहिनी लखनऊ, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी सहित कुल सात टीमें शामिल हुईं। इस कार्यक्रम के दौरान शिविरपाल विनोद कुमार भारती, प्रभारी आरटीसी उमेश सिंह, सहायक शिविर पाल प्रमोद कुमार गौड़, सूबेदार मेजर प्रवीण कुमार पाल, कोच, रेफरी, टीम मैनेजर सहित अन्य उपस्थित रहे।