फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बंद पड़े गोदाम में लगी आग

Sun, 22 Feb 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
लपटों से ​घिरा गोदाम।
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। बेलदारी टोला वार्ड में बंद पड़े गोदाम में शुक्रवार रात आग लग गई। सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक गोदाम का सामान चल चुका था। गोदाम मालिक के अनुसार आग से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बन्नी वार्ड निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता का बेलदारी टोला वार्ड में गोदाम है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात गोदाम से धुआं निकलते देख मोहल्ले के लोगों ने उन्हें सूचना दी। गोदाम मालिक के अनुसार गोदाम में मोबाइल, मोबाइल से संबंधित उपकरण, किराना, पेंट अन्य सामान मौजूद था, जो आग में जल गया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सूचना के करीब एक घंटे के बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचीं, तब तक गोदाम का सामान जल चुका था। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली थी। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें