फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मारपीट के आरोप में सपा सभासद पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 07 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली के तरीनपुर में दो पक्षों के बीच तनातनी के बाद मारपीट हुई। इस मामले में एक पक्ष ने विपक्षी समाजवादी पार्टी के सभासद नितिन सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, नितिन सिंह ने भी विपक्षियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


नारायन नगर हेमपुरवा निवासी प्रमोद कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि पांच सितंबर की शाम करीब सात बजे उनका बेटा परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। वहां नितिन सिंह समेत चार लोगों ने उसे पीटा। अपशब्द कहने के साथ जान से मारने की धमकी दी। बेटे के फोन पर वह पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनको भी पीटा। उन्होंने तहरीर में जमीन पर गाड़ी खड़ी कर कब्जा करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
वहीं, समाजवादी पार्टी सभासद तरीनपुर निवासी नितिन सिंह ने आरोप लगाया कि उनके मकान के पास एलआईसी कार्यालय के सामने स्थित ग्राउंड में कुछ लोग आए दिन शराब और नशे की हालत में जुआ खेलते हैं। पांच सितंबर की सुबह करीब नौ बजे वह उन्हें समझाने गए थे। आरोप है कि राजन पांडेय, प्रमोद पांडेय, उनकी पत्नी और दो बेटियां समेत अन्य लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंच गए और उनको पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। नितिन सिंह की तहरीर पर राजन पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ और प्रमोद कुमार पांडेय की तहरीर पर नितिन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें