फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चार खाद विक्रेताओं पर दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 26 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम डॉ राजा गणपति आर ने मंगलवार को खाद प्रतिष्ठानों की जांच की। उनके आदेश पर उप कृषि निदेशक डॉ एस के सिंह व जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने भी प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान चार खाद विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। वहीं गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानें सीज करने के साथ ही पांच विक्रेताओं का लाइसेंस भी निलंबित करने की कार्रवाई की गई। एक प्रतिष्ठान संचालक को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि खैराबाद के मेसर्स बनारसीलाल उर्वरक विक्रेता, कसमंड के मेसर्स प्रकाशनाथ खाद भंडार, महमूदाबाद के मेसर्स सुशील ट्रेडर्स और रेउसा के मेसर्स वारसी खाद भंडार पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन सभी दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। हरगांव के मेसर्स वर्मा कृषक सेवा केंद्र का को देरी से उर्वरक प्राधिकार पत्र प्रस्तुत करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें