फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला किशोरी का शव

Tue, 26 May 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। इलाके के जोशीटोला निवासी अर्पिता जोशी (13) का शव ढाई महीने बाद कोर्ट के आदेश पर क्रब से निकाला गया। मृतका की मौसी ने कोर्ट से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाने की कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र के अनुसार अर्पिता की मौत बीते मार 12 मार्च को हुई थी। मौसी अनामिका ने मृतका के पिता रामलखन पर हत्या कर शव को जल्दबाजी में दफनाने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस के अनुसार किशोरी की मौत छत से गिरने के कारण हुई थी। छत से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आने के बाद पिता ने ही उसका इलाज भी कराया था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें