फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फर्जी अभिलेख से पाई नौकरी, तीन शिक्षकों पर एफआईआर

Thu, 16 Apr 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में फर्जी शिक्षकाें पर शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने तीन शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कराई है। बीएसए ने बताया कि तीनों आरोपी कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल कर शिक्षक भर्ती में चयनित हुए थे। दस्तावेज को पोर्टल पर अपलोड करने के दौरान तीनों की गड़बड़ी पकड़ में आई। तीनों शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


एबीएसए महोली वीरेंद्र कुमार ने रामकोट थाने में महोली के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में तैनात शिक्षिका रंजना यादव के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी में बताया कि रंजना यादव का चयन 12460 शिक्षक भर्ती के तहत हुआ था। रंजना यादव ने 1 जुलाई 2024 को महोली के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में कार्यभार ग्रहण किया गया।

यू-डायस पोर्टल पर शिक्षक माड्यूल भरने पर रंजना यादव के दस्तावेज गाजीपुर के प्राथमिक विद्यालय डहरमौवा में तैनात एक अन्य रंजना यादव नामक महिला से मेल खाने लगे। हालांकि दोनों की जन्मतिथि में अंतर था।
विज्ञापन


इस पर बीएसएस सीतापुर ने बीएसए गाजीपुर से वहां तैनात रंजना यादव के शैक्षिक अभिलेख मंगवाए। दस्तावेज का मिलान किया गया तो सीतापुर में तैनात रंजना यादव के अभिलेख फर्जी पाए गए। बीएसए ने रंजना यादव पर एफआईआर के निर्देश दिए।


वहीं, एबीएसए हरगांव रमाकांत मौर्य ने आगरा के समोखीपुरा गांव निवासी शिक्षक राममोहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। राममोहन कंपोजिट विद्यालय फिरोजपुर गडसारी में तैनात थे। उन्होंने कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से नौकरी हासिल की थी। वहीं, एबीएसए रमाकांत मौर्य ने हाथरस निवासी नरेंद्र सिंह पर भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्राथमिक विद्यालय कोरैय्या गंगादास में नौकरी पाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें