सीतापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए। परिणाम घोषित होते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे। विद्याज्ञान स्कूल के रितेश मौर्या ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं, सुमित्रा मॉडर्न स्कूल की इशिता निगम ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्याज्ञान की ही प्रीति कुमार गुप्ता ने 98 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, विद्याज्ञान के निखिल यादव ने 97.4 प्रतिशत अंक पाए।
जिले में सीबीएसई के 28 विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालयों में हाईस्कूल के 2900 विद्यार्थियों ने इस वर्ष परीक्षा दी थी। बुधवार को परीक्षा परिणाम जारी होते ही स्कूल प्रबंधन से लेकर छात्र-छात्राओं के फोन घनघना उठे। सभी में अपने-अपने परीक्षा परिणाम जानने की उत्सुकता दिखी।
शिव नाडर फाउंडेशन के विद्याज्ञान स्कूल के रितेश मौर्या ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ बाजी मारी। इसी स्कूल की प्रीति कुमारी गुप्ता ने 98 प्रतिशत, निखिल यादव ने 97.4 प्रतिशत, तेजस त्रिपाठी ने 97.2 प्रतिशत, अच्युतम शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेधा का परचम लहराया है।
इसी तरह सुमित्रा मॉडर्न स्कूल की श्रेया सिंह ने 93.6 प्रतिशत, आर्यन वर्मा ने 93.4 प्रतिशत, प्रणिता गौतम ने 92.8 प्रतिशत, दिव्या सिंह ने 92.8 प्रतिशत, पारस निगम ने 92.6 प्रतिशत, साक्षी कपूर ने 92.2 प्रतिशत, अपूर्वी यादव ने 91.8 प्रतिशत, नव्या रस्तोगी ने 91.8 प्रतिशत, शौर्य सिंह ने 91.2 प्रतिशत और जान्हवी पांडेय ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी मेधा का परचम लहराया है।
वहीं, जीडी गोयनका के बच्चों ने भी परचम लहराया है। निदेशक सूर्यांश सहगल ने बताया कि कुल 15 बच्चों ने नब्बे फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। एंजल बाजपेयी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। जिया डे ने 96 प्रतिशत, समृद्धि वैश्य ने 95 प्रतिशत, फहद जालिस ने अंसारी ने 95 प्रतिशत, इप्सिता त्रिवेदी ने 94 प्रतिशत, आरुषि पांडेय 93 प्रतिशत हासिल किए।
मालविका यादव ने 93 फीसदी, हुनर मंगलानी ने 92 प्रतिशत, अर्णिम अग्रवाल ने 92 प्रतिशत, देवांश प्रताप सिंह ने 92 प्रतिशत, विनायक बंसल ने 92 प्रतिशत, अभय अग्रवाल ने 91 प्रतिशत, रुद्रांश गुप्ता ने 91 प्रतिशत, अवंतिका मिश्रा ने 90 प्रतिशत और कुशाग्र पुरी ने 90 प्रतिशत अंक पाए। बताया कि इन सभी को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया जाएगा।
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल महमूदाबाद के स्वास्तिक वर्मा ने 93.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार दुबे ने बताया कि सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। परीक्षा में 39 विद्यार्थी शामिल हुए थे, सभी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, निदेशक आशीष कुमार गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिजल्ट जारी होते ही छाया उत्सव का माहौल
नवीन चौक स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल छा गया। विद्यालय की मेधावी छात्रा सिद्धि शुक्ला ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के कुल 53 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। मेधावियों में अंशुवी वर्मा, मौलिक मिश्रा, निमिष साहू, आव्या शुक्ला, शार्दुल मिश्रा, प्रतिष्ठा शुक्ला, वैभव मिश्रा, वैभव सिंह, हर्षित चौधरी, प्रियांशी सिंह, शौर्य शुक्ला, हर्षिता गुप्ता और रुद्रांश वैश्य शामिल रहे। प्रधानाचार्य रश्मि वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इस भावुक और उत्साहपूर्ण अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास को इस सफलता का आधार बताया।