फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा

Wed, 21 May 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। लालूपुरवा में बुखार से महिला की मौत व कई ग्रामीणों के बुखार से ग्रसित होने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमा जागा। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन

लालूपुरवा में संदिग्ध बुखार से गांव की पुष्पा देवी की कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई थी। गांव के 20 से अधिक लोग बीमार हैं। झोलाछाप के यहां इलाज चल रहा था। गांव में फैली बीमारी की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। इसके बाद भी जिम्मेदार गांव नहीं पहुंचे। अमर उजाला में सोमवार के अंक में मौत के बाद भी संजीदा नहीं स्वास्थ्य विभाग शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
खबर छपने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को प्रभावित गांव में शिविर लगाकर 29 लोगों की जांच की और उन्हें दवाएं दीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल सचान ने बताया कि प्रभावित गांव में कैंप लगवाकर जांच की गई। उनको दवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें