सीतापुर। कोतवाली देहात के शादीपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते बीच सड़क पर मारपीट होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव निवासी रोहिनी ने आरोप लगाया है कि उनके जेठ अनीश सहित चार लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की।
मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति कुलदीप को पकड़कर रस्सियों से बांध दिया और बीच सड़क पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना में पति-पत्नी और महिला की मां को चोटें आई हैं।
कोतवाली देहात इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि पारिवारिक मामला है। महिला की तहरीर पर अनीश, रामआसरे, माहेश्वरी, रिंकू और जेठ रामआसरे की तहरीर पर कुलदीप, रोहिणी, बिटोला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।