फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जंगली जानवर की दहशत, मशीनों से गेहूं कटवा रहे किसान

Sun, 27 Apr 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। गेहूं की फसल काट रहे किसान जंगली जानवर की दहशत में जी रहे हैं। जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने के बाद किसान खेतों में खड़ी फसल स्वयं न काटकर मशीनों से कटवा रहे हैं। घटना के बाद काॅम्बिंग कर रहे वन विभाग के अधिकारी खेतों के आसपास जाने पर रोक लगा रहे हैं। दूसरी ओर घायल किसान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से ग्रामीणाें में दहशत है।
विज्ञापन


बुधवार को रावल अदेसर में जंगली जानवर ने गेहूं की फसल काट कर रहे प्रकाश पर हमला कर दिया था। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार को सुरक्षा की दृष्टि से किसानों ने अपनी गेहूं की खड़ी फसल को खुद ने काटकर मशीनों से कटवाया। यही क्रम शनिवार को जारी रहा। जंगली जानवर के हमले से सहमे ग्रामीणों ने अपने बच्चों व पशुओं को घरों में कैद कर रखा है। वन विभाग द्वारा लगातार काॅम्बिंग कर ग्रामीणों को खेतों व प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जंगली जानवर के हमले में घायल किसान प्रकाश का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है। गांव के लोग डरे हुए हैं।



डीएफओ ने किया मौका मुआयना

लहरपुर। रावल अदेसर में जंगली जानवर द्वारा किसान पर हमला करने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने वन कर्मियों को प्रभावित क्षेत्र में लगातार काॅम्बिंग और विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का वन कर्मियों के साथ पैदल दौरा कर हिंसक जंगली जानवर के पगचिह्नों का भी निरीक्षण किया। जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे और कैमरों की लोकेशन भी देखी।
विज्ञापन




प्रभावित क्षेत्र को सीलकर वन कर्मियों को सुरक्षा के लिए नियुक्त कर दिया गया है और ग्रामीणों को प्रभावित क्षेत्र में न जाने के लिए तथा वन्यजीवों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल किसान की हालत अब खतरे से बाहर है।
- अभिषेक सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी


खेतों में समूह में जाने की सलाह

लहरपुर। शुक्रवार को एसडीओ विकास यादव व वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और उपस्थित वन कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा लगातार कॉम्बिंग करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पिंजरे व कैमरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों को प्रभावित क्षेत्र में न जाने तथा आवश्यक होने पर समूह में जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें