फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला अस्पताल में आरओ खराब, ठंडे पानी के लाले

Sun, 27 Apr 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गर्मी का प्रकोप बढ़ने पर जिला अस्पताल में ठंडे पानी का संकट खड़ा हो गया है। अस्पताल का आरओ व वॉटर कूलर खराब हैं। इसकी वजह से मरीजों व तीमारदारों को गर्म पानी मिल रहा है। ठंडा पानी न मिलने के कारण वह बाजार से बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए महिला दवा काउंटर के पास आरओ प्लांट लगा हुआ है। इससे मरीजों को ठंडा पानी मिल जाता था। इसी तरह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के पास वॉटर कूलर लगा हुआ है। लेकिन इस समय ये दोनों खराब हैं। टोटियों से पानी तो आ रहा है, लेकिन वह ठंडा न होकर नार्मल है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीज बाजार से ठंडा पानी खरीद रहे हैं। यह समस्या एक सप्ताह से बनी हुई है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन संजीदा नहीं है।

फैली है गंदगी
जिला अस्पताल में टोटियां के पास गंदगी फैली हुई है। मरीजों का कहना है कि रोजाना साफ-सफाई नहीं होती है। इसकी वजह से जब मरीज वहां पर जाते हैं तो उन्हें काफी समस्या होती है। गंदगी होने की वजह से लोग पानी पीने से कतराते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें