फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घरेलू विवाद में पिता ने बेटे-बहू पर झोंका फायर

Mon, 16 Mar 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां। बरगांवा गांव में शनिवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपने बेटे और बहू पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गांव निवासी रामहेत का पुत्र धर्मेंद्र से कुछ समय से विवाद चल रहा था। करीब डेढ़ महीने पहले धर्मेंद्र अपनी पत्नी दीक्षा के साथ दिल्ली चले गए थे, जहां दोनों मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहे थे। शुक्रवार को दोनों गांव लौट आए, जिससे रामहेत और नाराज हो गया। दोनों को घर से निकालने की धमकी दी।
आरोप है कि शनिवार रात रामहेत ने पहले बेटे और फिर बहू से गाली-गलौज की। इसके बाद मारपीट करते हुए तमंचे से फायर कर दिया।
दंपती घबरा गए और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। दीक्षा ने 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रामहेत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वीरेंद्र तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे जेल भेजा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें