फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फाइलों में मिली कमी जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 16 Mar 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने रविवार को आदर्श नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर के वार्डों की संख्या और जनसंख्या से संबंधित जानकारी ली। अभिलेखों में कमियां मिलने पर कनिष्ठ अभियंता (जेई) को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए, जबकि अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


कार्यादेश के अनुरूप काम न होने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी से नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग के जेई और पटल सहायक से संबंधित 27 लाख रुपये की पत्रावलियों, आरसीसी कार्य और गोशाला निर्माण से जुड़ी फाइलों की जांच की। इनमें कमियां पाए जाने पर संबंधित जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने को कहा।

इसके बाद जिलाधिकारी ने कार्यालय में वाहनों की संख्या और उनकी लॉगबुक के बारे में जानकारी ली। कार्यालय में लॉगबुक उपलब्ध न होने, ईंधन रजिस्टर में अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर न होने और अन्य अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। समय पर प्रमाणपत्र जारी न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी प्रमाणपत्र लंबित न रखा जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें