फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपी पिता-पुत्र को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में एक विवाहिता संग हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। जिला महिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद डॉक्टरों ने स्लाइड तैयार कर ली है। उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

संदना इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता गुुरुवार को कमलापुर स्थित गांव में मायके जाने के लिए निकली थी। सिधौली से मिश्रिख पहुंच गई थी। वहां शाम को एक ठेलिया चालक उसे घर छोड़ने के लिए निकला। आरोप है कि घर ले जाने के बाद उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर विवाहिता संग सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसे जला दिया। पीड़िता शुक्रवार को नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के पास खेत में एक महिला को गंभीर हालत में मिली थी। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता को मिश्रिख सीएचसी से जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर नैमिषारण्य पुलिस ने श्रीनगर गांव निवासी श्रीकेशन, उसके बेटे पंकज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद दोनों को कोर्ट लाया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दूसरी ओर जिला महिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता का रात में ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो मेडिकल रिपोर्ट में कोई बड़ी चोट नहीं पाई गई है। इस मामले में स्लाइड तैयार ली गई है। उसे अब जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके बाद ही आगे की तस्वीर साफ हो सकेगी।
पीड़िता का कोर्ट में दर्ज होगा बयान
सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में शुक्रवार देर रात श्रीकेशन के साथ उसके बेटे संजय का नाम सामने आया था। इन दोनों के खिलाफ ही पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी थी। उसी आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर किया था। लेकिन एसओ नैमिषारण्य विनोद मिश्रा के मुताबिक, जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि घटना में संजय नहीं शामिल है। महिला किसी का नाम नहीं जानती थी। इसलिए जो तहरीर दी गई, उस आधार पर केस दर्ज किया गया।
बाद में पंकज का नाम सामने आया। एफआईआर में पंकज का नाम बढ़ाते हुए उसे जेल भेजा गया है। एसओ का कहना है कि महिला का अब 164 का बयान कोर्ट में कराया जाएगा। वह जो बयान देगी, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई बढ़ेगी। अगर संजय पर दुष्कर्म का आरोप लगाती है तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। संजय नामजद है।
नैमिष में ही डटे रहे कप्तान
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी आरपी सिंह खुद मौके पर पहुंच गए। देर रात वह नैमिषारण्य थाने में रहे। इसके बाद सुबह होने पर फिर नैमिषारण्य पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी लेते रहे। पूरी तस्वीर साफ और कार्रवाई होने के बाद ही वह वहां से निकले। इस दौरान आसपास के कई थानों की पुलिस भी वहां डटी रही।
वर्जन...
नैमिषारण्य क्षेत्र में हुई घटना के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डॉक्टरों की ओर से तैयार की गई मेडिकल लीगल रिपोर्ट में पीड़िता को सामान्य चोट हैं और दो-तीन पुरानी हैं। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और खतरे से बाहर है। आंतरिक अंगों में कोई चोट नहीं पाई गई है।
विज्ञापन

- आरपी सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें