फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने 30 आवारा पशुओं को पहुंचाया गौशाला

विज्ञापन
बेसहारा पशुओं को लादकर गौशाला ले जाते किसान बलवंत सिंह। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में आवारा गोवंशों से किसानों की फसल का नुकसान हो रहा है। सर्द रातों में फसलों को पशुओं से बचाना कठिन काम है। शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी गोवंशों को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित नहीं किया जा रहा है। एक गांव में ढाई दर्जन से अधिक पशु किसानों की फसल चट कर रहे थे। इससे परेशान एक किसान ने दो ट्रॉलियों में इन्हें लादकर शहर की सीमा पर स्थित गोशाला में पहुंचाया।
विज्ञापन

मामला विकासखंड एलिया की ग्राम पंचायत बम्भौरा का है। यहां तमाम गोवंश आवारा घूम रहे हैं। यह किसानों के खेतों में जाकर फसलों को चट कर रहे हैं। गेहूं की बुवाई हो चुकी है। सिंचाई के बाद इसकी पौध में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इन खेतों में गोवंश झुंड में जाकर कुछ ही समय में फसलों को चट कर जाते हैं। गांव के तमाम किसान इससे आहत हैं। फसलों के चरने से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
जिसकी भरपाई संभव नहीं है। फसलों की बर्बादी से परेशान बम्भौरा निवासी किसान बलवंत सिंह ने दो ट्रैक्टर-ट्राली में 30 बेसहारा पशुओं को लाकर इलसियाग्रंट स्थित गौशाला के सुपुर्द किया। उन्होंने बताया कि गांवों में इन पशुओं को जिम्मेदार पकड़कर गोआश्रय स्थलों में रखने के लिए संजीदा नहीं है। इससे समस्या बढ़ रही है। जिले के तमाम अन्य गांवों में इसी प्रकार बेसहारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें