फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेज हवा में पेड़ गिरने से किसान की मौत

Sun, 06 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
प्रकाश
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज हवा के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से किसान की दबकर मौत हो गई। वह खेत देखने गए थे। अचानक मौसम बदलने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं और पेड़ जड़ से उखड़कर उनके ऊपर जा गिरा। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के शंभूपुरवा गांव निवासी प्रकाश (48) शुक्रवार शाम करीब छह बजे खेत देखने गए थे। परिजनों के अनुसार इसी दौरान अचानक तेज हवा चलने लगी। खेत में खड़ा विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ जड़ से उखड़कर प्रकाश के ऊपर गिर गया। वह पेड़ के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद शनिवार को जिले में मौसम का मिलाजुला असर रहा। शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलती रही। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई, लेकिन बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें