फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ समेत 15 अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शासन के कड़े निर्देशों के बाद भी सड़कों पर गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। उन्हें गोआश्रय स्थलों में संरक्षित नहीं किया जा रहा है। इसका खुलासा शासन से नामित नोडल अफसर की जांच में होने पर 15 अफसरों से सीडीओ अक्षत वर्मा ने जवाब तलब किया है। जवाब संतोषजनक न दिए जाने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

शासन ने विशेष सचिव नमामि गंगे विभाग अखंड प्रताप सिंह को जिले का नोडल अफसर नामित किया है। वह बीते माह दो दिन जिला भ्रमण पर रहे। उनके द्वारा निर्देशानुसार जांच की गई। इसमें पाया गया कि सड़कों पर और उसके किनारे गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पांच निकायों और 10 विकास खंड क्षेत्रों के संबंधित अफसरों को दोषी पाया।
इसके आधार पर सीडीओ ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सीतापुर, लहरपुर, बिसवां, महमूदाबाद व नगर पंचायत महोली को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही खंड विकास अधिकारी लहरपुर, सकरन, रेउसा, पिसावां, महोली, खैराबाद, सिधौली व कसमंडा से भी जवाब तलब किया है। इसका जवाब निर्धारित समय में संतोषजनक न देने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें