फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाईवे पर तय सीमा से तेज रफ्तार पड़ेगी भारी, कटेगा चालान

Fri, 13 Nov 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार से फर्राटा भरना अब भारी पड़ेगा। निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने पर परिवहन और यातायात पुलिस के ऑटोमैटिक स्पीड एन्फोर्समेंट कैमरे ऐसे वाहनों का चालान काटेंगे। यातायात माह में हाईवे पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के चालान तेजी से काटे जा रहे हैं। ऐसे में हाईवे पर तय की गई लिमिट का पालन करना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन

सीतापुर से लखनऊ के बीच बने करीब 80 किमी लंबे नेशनल हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग लिमिट तय हैं। हाईवे पर हल्के चार पहिया वाहनों की अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा है। जबकि भारी वाहनों के लिए यह सीमा 60 से 70 किमी प्रति घंटा तक है।
इसमें अर्बन क्षेत्र मसलन सिधौली, हुसैनगंज, इटौंजा, छठा मील में यह रफ्तार 40 से 60 किमी प्रतिघंटा तक ही रह जाती है। इसके अलावा पूरे हाईवे पर 13 ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित हैं जहां रफ्तार 40 से 60 किमी प्रतिघंटा से अधिक हाेने पर इसे ओवर स्पीड माना जाएगा। बता दें कि इस नेशनल हाईवे को 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया गया था लेकिन वाहनों के दबाव के लिए इस पर अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा ही तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें