फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान तेज, पांच घर नदी में समाए

विज्ञापन
रेउसा इलाके में मेवड़ी छोलहा के मजरा भदिमरपुरवा कटान करती घाघरा नदी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। तराई इलाके में बह रही शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है। तेज हवा व पानी की धारा ने कटान तेज कर दी है। दुर्गापुरवा में पांच घर नदी में समा गए। 150 बीघा परती जमीन कटान में कट गई है। यहां के लोग पहले ही पलायन कर चुके थे। तहसील प्रशासन ने प्रभावित गांवों को पहुंचकर ग्रामीणों को अलर्ट रहने की अपील की।
विज्ञापन

बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी बह रही है। रविवार को जलस्तर में थोड़ी वृद्धि हुई है। लेकिन तेज हवा चलने के कारण अब कटान तेज हो गया है। दुर्गापुरवा में उमेश, संतोष, वीरेंद्र, मनीराम व रामकुमार की झोपड़ी कटान की चपेट में आकर पानी में बह गई है। दुर्गापुरवा में गांव के किनारे पानी पहुंच गया है। यह लोग पहले ही पानी बढने की आशंका के चलते पलायन कर गए थे।
जटपुरवा, गौठीबजहा, परमेश्वरपुरवा, चौकीपुरवा में करीब 150 बीघा परती जमीन कटान में समा गई है। इन गांवों के तमाम लोग पानी बढ़ने की आशंका के चलते पहले ही पलायन कर गए थे। तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि नदियों के जलस्तर में हल्की वृद्धि हुई है। इससे बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं है। जिन गांवों में कटान हो रहा है। वहां पर तहसील की टीमें जाकर बराबर नजर रख रही है। कटान पीड़ितों को मदद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ईनपुरवा सहित अन्य स्थानों पर बाढ़ राहत के कार्य तेजी से चल रहे है। 2.73 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है।
- विशाल पोरवाल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें