सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मियों की हड़ताल की हड़ताल करते धरने को संबोधित करती महिला स्वास्थ्?
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ की हड़ताल दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा, अधिकारी हड़ताल खत्म करने का दबाव बना रहे हैं।
संविदा कर्मचारियों द्वारा विनियमितीकरण/समायोजन व असृजित पदों का विभाग में सृजन, वेतन पॉलिसी व वेतन, 7वें वेतन आयोग का लाभ, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण आदि मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष आदित्य भारती ने कहा इस हड़ताल से टीकाकरण प्रभावित हुआ है। शासन स्तर से प्रांतीय कार्यकारिणी से कोई वार्ता नहीं कर रहा है।
शासन स्तर से धमकाया जा रहा है कि अगर हड़ताल खत्म नहीं करोगे तो नौकरी से निकाल दिया जाएगा। चेतावनी दी कि मांगेे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर महामंत्री अवनीश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. पीयूष बाजपेई, उपाध्यक्ष अजेंद्र कुमार नंद, मंडल संगठन मंत्री अमित शर्मा व कवींद्र बाजपेई आदि मौजूद रहे।