फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, कल मिलेगी कर्जमाफी की सौगात

Sat, 09 Sep 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के किसानों को सोमवार को कर्जमाफी की सौगात मिलेगी। पहले चरण में शहर की नवीन गल्ला मंडी में प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी  3500 किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र देंगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए 70 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को अफसरों ने गल्ला मंडी में लगाए जा रहे पंडाल व अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। एडीएम राकेश चंद्र शर्मा व सीडीओ अरविंद चौरसिया ने अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 11 सितंबर को जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी कर्जमाफी के पहले चरण में  3500 किसानों को  प्रमाण पत्र वितरित करेंगी।

कार्यक्रम शहर की गल्लामंडी में होगा। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित 70 नोडल अफसर तैनात किए गए है। सीडीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि जनपद में 1 लाख 92 हजार 833 किसान कर्जमाफी के दायरे में हैं। पहले चरण में 28 हजार 332 किसानों को लाभान्वित होंगे। इसके लिए 11 सितंबर को सभी ब्लाकों से 3500 किसानों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


किसानों को लाने के लिए 20 बसों की व्यवस्था की गई है। प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सीएमओ डॉ धु्रवराज सिंह ने बताया कि आपात स्थित से निपटने के लिए दो फायर बिग्रेड की गाडिय़ां भी लगाई गई है।

कर्जमाफी के दायरे में आने के बाद भी 1 लाख 64 हजार 501 किसानों के प्रमाण पत्र बनने में पेंच फंस गया है। इन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नही हैं। जिला कृषि अधिकारी अखिलेशानंद पांडेय ने बताया कि जिन किसानों के खातो में आधार कार्ड लिंक नही है, उनके प्रमाणपत्र अभी तैयार नही हो पाए है। उन्होने सभी किसानो से अपने बैंक खाते आधार से लिंक कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें