फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सदस्यीय केंद्रीय दल परखेगा योजनाओं की जमीनी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय दल परखेगा योजनाओं की जमीनी हकीकत
विज्ञापन


सीतापुर। केंद्र सरकार का चार सदस्यीय दल यहां सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेगा। बाइस विभागों की कार्यशैली समझने के अलावा हर ब्लॉक स्तर पर विभिन्न विभागों के कामकाज का प्रशिक्षण हासिल करेगा।

इन्हें ब्लॉकों में अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी प्रशिक्षु बनाकर भेजा जाएगा। भारत सरकार का यह दल जिले में एक नवंबर तक रुकेगा। इस दल के सदस्यों ने शुक्रवार को डीएम सारिका मोहन व एसपी मृगेन्द्र सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत परखने के लिए एक चार सदस्यीय दल यहां भेजा है।

इसमें शामिल गृह मंत्रालय के अनुसचिव रीतेश कुमार, आयुष विभाग की अनुसचिव शीला, इस्पात विभाग के अनुभाग अधिकारी श्रीलक्ष्मी व पीएमओ के अनुभाग अधिकारी पंकज सिन्हा ने शुक्रवार को डीएम व एसपी से मुलाकात कर उन्हें भारत सरकार की मंशा से अवगत कराया।

यह दल जिले में एक नवंबर तक प्रवास कर विभिन्न 22 विभागों की कार्यशैली जानेगा। इसके बाद सभी को अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी प्रशिक्षु बनाकर ब्लॉकों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जहां 20 सितंबर तक यह अफसर विभिन्न विभागों की कार्यशैली का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिसके बाद 21 सितंबर से 1 नवंबर तक ब्लॉकों में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने का काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें