फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। तहसील प्रशासन की ओर से लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी कस्बे से अतिक्रमण हटवाया गया, इससे कब्जेदारों में खलबली रही। अभियान में पक्के भवन स्वामियों को एक सप्ताह का नोटिस दिया गया है। यदि वह अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम की अगुवाई में अभियान शुरू किया गया। कस्बे के मिल गेट से शुरू हुआ अभियान कोतवाली गेट पर समाप्त हुआ। हाईवे पर बने डिवाइडर से एक तरफ साढ़े 12 मीटर की पैमाइश कर अतिक्रमण के दायरे में आने वाले चबूतरे, टिननशेड व अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया।
विज्ञापन

अधिकांश दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण की जद में आने वाली टिनशेड व काउंटर को हटा लिया था। डिवाइडर के पूर्वी छोर से कोतवाली तक मंगलवार को अस्थाई अतिक्रमण हटा दिया गया है। इस बीच जगह-जगह प्रशासन व व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाता रहा। एसडीएम पूनम भास्कर ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा तय किए गए मानक के अनुसार अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
अतिक्रमण की जद में आने वाले पक्के भवन स्वामियों को नोटिस जारी की गई है कि वह सात दिन में स्वयं अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा वैधानिक कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। एसडीएम ने कहा है कि तीन दिन के भीतर पीडब्ल्यूडी और ब्लाक संसाधन की जमीन से अतिक्रमण हटा लिया जाये। इस दौरान तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, सीओ अमन सिंह समेत नगर पंचायत कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें