फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शहर में प्रमुख चौराहों से आज से हटेगा अतिक्रमण

Mon, 24 Nov 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर की प्रमुख सड़कों व चौराहों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगरपालिका ने रविवार को लोगों को अतिक्रमण मुक्त सड़क बनाने की अपील की। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहा से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

वैदही वाटिका से अभियान की शुरुआत होगी। अभियान कांशीराम कॉलोनी तक चलेगा। इसके पीछे उदेद्श्य है शहर में जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। आराम से यातायात चलता रहें। ईओ व अन्य अफसरों ने रविवार को शहर में अनाउंस करवाया। इसके जरिये व्यापारियों से कहा कि सोमवार से शहर में अभियान प्रारंभ हो रहा है। अगर आप लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण किया है तो खुद ही हटा लें। अस्थायी व स्थायी दोनों तरह के अतिक्रमण हटाए जाएंगे। बुलडोजर के जरिये इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। घोषणा के बाद कई लोगों ने खुद ही अतिक्रमण को हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें