फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के बाहर हटाया अतिक्रमण, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। तहसील प्रशासन ने सोमवार को तहसील परिसर के बाहर अवैध रूप से रखी दुकानें हटवाई। इससे खोखे वाली दुकानों में बैठे दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने तीन दिन पूर्व अवैध रूप से रखे खोखे हटाने को लेकर नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया था तीन दिन के अंदर अवैध कब्जेदार अपनी गुमटी हटा लें, अन्यथा तहसील प्रशासन द्वारा हटवाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद भी अवैध तरीके से रखे खोखे नहीं हटाए गए।
सोमवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी की मदद से उन्हें हटवा दिया। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। नायब तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने बताया, तहसील परिसर के बाहर कुछ लोगों ने अवैध रूप से खोखे रख दिए थे। जिन्हें हटवाया गया है। इस दौरान कानूनगो अनिल सिह, मनमोहन शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, अवधेश पांडेय सहित लेखपाल व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें