फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जेसीबी लगाकर सार्वजनिक रास्ते से हटाया अतिक्रमण

Fri, 19 Jun 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। ग्राम सभा की भूमि और सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के बड़हरा कोट गांव में ग्राम सभा के रास्ते की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी लगाकर हटाया गया।
विज्ञापन

बड़हरा कोट गांव में रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत लंबे समय से की जा रही थी। मामले की सुनवाई के बाद तहसीलदार न्यायालय ने बेदखली का आदेश जारी किया था। आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची। टीम ने कब्जाधारक संतराम द्वारा किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज ने बताया कि अवैध कब्जों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें