फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीआईजी ने कर्बला व ताजिया मार्गों का किया निरीक्षण

Fri, 19 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अशोक कुमार ने शुक्रवार को जिले के संवेदनशील स्थलों, कर्बला और ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार को डीआईजी ने आयोजनों और धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें