फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चार करोड़ की नजूल भूमि से हटाया कब्जा

Tue, 08 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कब्जा हटवाती टीम
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को हटौरा के वार्ड संख्या छह में 40 हजार वर्गफीट सरकारी नजूल भूमि को कब्जामुक्त कराया। जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई है। इस पर जनोपयोगी परियोजना विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बेबी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि नजूल भूखंड संख्या 1007, 1008, 1009, 1010, 1011 और 1017 पर टिन शेड व अस्थायी बाउंड्रीवॉल बनाकर कब्जा किया गया था। राजस्व अभिलेखों में जमीन नजूल सरकार के नाम दर्ज है। कब्जे के संबंध में हटौरा निवासी अहमद हसन को पक्ष रखने और वैध अभिलेख प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। निर्धारित अवधि में स्वामित्व संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
अभिलेखों और स्थलीय निरीक्षण में कब्जा मिलने पर संबंधित व्यक्ति को 15 दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। समय सीमा पूरी होने के बाद मंगलवार को राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सदर बलवंत सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, राजस्व निरीक्षक अवधेश पांडेय, सफाई निरीक्षक मनोज कुमार राणा समेत राजस्व, नगर पालिका और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
चार जर्जर दुकानें भी ढहाईं
इसी कार्रवाई के दौरान महेंद्र टोला में सीतापुर-बिसवां मार्ग किनारे नगर पालिका की चार जर्जर दुकानों को भी ध्वस्त कराया गया। नगर पालिका के अनुसार जर्जर दुकानों से हादसे की आशंका बनी हुई थी। इन्हें जनहित और जनसुरक्षा के दृष्टिगत हटाया गया। इनके स्थान पर भी जनोपयोगी परियोजना विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें