फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सरल एप से प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करें : देवेंद्र

Mon, 13 Jul 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में रविवार को सत्संग भवन में बैठक हुई। इसमें प्रदेश के जिलाध्यक्षों से परिचय के साथ आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और किसानों को डिजिटल प्रशिक्षण से जोड़ने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। आगामी चुनाव में वर्ष 2017 जैसे परिणाम दोहराने के लिए सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक किसानों को सरल एप के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाकर प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी कम से कम पांच किसानों को प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने नैमिषारण्य की आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि वे कई बार यहां आ चुके हैं। यहां आने पर उन्हें शांति, सुख और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है, जो उन्हें नई प्रेरणा प्रदान करती है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष को नैमिष तीर्थ का चित्र भेंटकर अभिनंदन किया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह, प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्रा, सतीश शास्त्री, सभासद शुभम दीक्षित, आकाश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें