फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: म्यूल खातों से लेनदेन करने के छह आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। म्यूल खातों का इस्तेमाल कर लेनदेन करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने दो दिन में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को मछरेहटा के पहाड़पुर गांव निवासी सूरज, बृजेश और सुधीर राठौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कमीशन के लालच में लोगों से खाते खुलवाने वाले गिरोह का हिस्सा हैं। ये लोग तीन म्यूल खातों का संचालन कर रहे थे। इन खातों में जमा 6.74 लाख की धनराशि को फ्रीज किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक म्यूल अकाउंट की जांच करने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि इस अकेले खाते के खिलाफ साइबर क्राइम के पोर्टल पर देशभर से 186 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं। अन्य दोनों खातों के खिलाफ कुल 171 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज पाई गईं। शनिवार को पुलिस टीम ने शहर के आर्यनगर निवासी अभिनव सिंह, कोतवाली देहात के मोहल्ला शमशेर बाग निवासी अंशुल वर्मा और अजीत रावत को गिरफ्तार किया। इस मामले में बैजनाथ कॉलोनी निवासी वंश पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार करीब दो महीने पहले आरोपियों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनका खाता धोखाधड़ी से अपने कब्जे में ले लिया था। सभी छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें