सीतापुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद में गुरुवार को जिला सेवायोजन के रोजगार मेले में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ेगी। मेले में आठ कंपनियां विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी। चयनित पदों के अभ्यर्थियों को मानदेय दिया जाएगा।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मेले में आठ विभिन्न कंपनियां आएंगी।वे ऑपरेटर, तकनीकी मैकेनिक ऑपरेटर, सेल्स मैनेजर, एक्जीक्टिव मॉर्केटिंग, एक्जीक्टिव, मास्टर ट्रेनर, एचआर एक्जीक्टिव, सिक्योरिटी गार्ड, ब्लॉक एवं फील्ड आफीसर्स आदि पदों पर शिक्षित बेरोजगारों का चयन करेंगी।
चयनित अभ्यर्थियों को हर माह तय मानदेय भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। बगैर पंजीयन के अभ्यर्थी मेले में शामिल नहीं हो सकेंगे।