खैराबाद (सीतापुर)। जिला सेवायाेजन कार्यालय में यूपी दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिला रोजगार सहायता अधिकारी राहुल गौंड ने बताया कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत के थीम को साकार बनाने में सेवायोजन विभाग की भूमिका बढ़ाना है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए आएंगी।
हाईस्कूल, इंटर, स्नातक व आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 30 साल तक के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। 10 हजार रुपये से ऊपर वेतनमान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी को पंजीकृत आईडी रोजगार संगम पर उपलब्ध रहेगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए ROJGAARSANGAM.UP.GOV.IN पोर्टल पर पंजीकण करना अनिवार्य है। स्कैनर का प्रयोग करते हुए भी पंजीकरण कर सकते हैं।
रोजगार संगम पर पंजीकरण किए बगैर मेले में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय सीतापुर से संपर्क किया जा सकता है। मेले में कॅरिअर काउंसिलिंग की सुविधा भी रहेगी।